नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी पार्टी ने विनोद तावड़े को सौंपी है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंजाब में सतीश पूनिया को जिम्मेदारी
पंजाब में बीजेपी ने सतीश पूनिया को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और राज्य में आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
गुजरात की कमान तरुण चुग को
वहीं, गुजरात में तरुण चुग को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से तीनों राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किए गए बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नए प्रभारियों के सामने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी।

