सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जुलाई से 3% वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सातवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों को जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसका असर अगस्त में मिलने वाली सैलरी में दिखाई देगा।

जानकारी के मुताबिक, जुलाई में इंक्रीमेंट का लाभ पाने वालों में करीब 1.50 लाख कर्मचारी और 50 हजार अधिकारी शामिल हैं। वेतन वृद्धि के बाद कर्मचारियों के मूल वेतन यानी बेसिक पे में इजाफा होगा।

3 प्रतिशत इंक्रीमेंट का लाभ केवल मूल वेतन तक सीमित नहीं रहेगा। बेसिक पे बढ़ने के साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और NPS या पेंशन अंशदान की राशि में भी बदलाव होगा। इससे कर्मचारियों की कुल सैलरी और भविष्य के अंशदान पर असर पड़ेगा।

जुलाई में मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि कर्मचारियों की नियुक्ति या पदोन्नति की तारीख से जुड़े नियमों पर निर्भर करती है। पात्र कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के अनुसार बढ़ी हुई राशि अगस्त की सैलरी में शामिल की जाएगी।

जिन कर्मचारियों को जुलाई में वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए पात्र माना गया है, उन्हें अगस्त में मिलने वाले वेतन में इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के करीब दो लाख अधिकारी-कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।