इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने के लिए शहर में दो दिवसीय ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ राखी एडिशन लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आगामी 22 और 23 अगस्त को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में लगेगी। प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
एथनिक वियर और डिजाइनर कपड़ों की रेंज
एग्जीबिशन में त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए एक्सक्लूसिव एथनिक वियर और डिजाइनर पारंपरिक परिधानों की आकर्षक रेंज देखने को मिलेगी। महिलाओं के लिए खास तौर पर ज्वेलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज को भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनाया गया है।
गिफ्टिंग से लेकर होम डेकोर तक
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को खास उपहार देने के लिए यहां कई तरह के गिफ्टिंग विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही घर को त्योहार के अनुरूप सजाने के लिए चुनिंदा होम डेकोर आइटम्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
सुबह 11 से रात 8 बजे तक चलेगा आयोजन
प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार शहरवासी परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचकर खरीदारी और फैशन कलेक्शन का आनंद ले सकेंगे।
खास बात यह है कि प्रदर्शनी में आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। रक्षाबंधन की तैयारियों और खरीदारी के लिए यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक विशेष आकर्षण रहेगा।

