उज्जैन। सिंजारा तीज के अवसर पर अग्रवाल समाज के अग्रनारायणी परिवार द्वारा मोदी की गली स्थित अग्रवाल भवन में रानी सती दादी के मंगल पाठ एवं झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिवार की संस्थापक सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रानी सती दादी का पूजन किया और मंगल पाठ में सहभागिता की। झूलनोत्सव के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं सहित समाज के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर रानी सती दादी का आशीर्वाद लिया।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी एकता और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंजारा तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

