भोपाल। मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस बार किस्त की राशि 19 अगस्त 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, राशि ट्रांसफर को लेकर अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
मिडिया रिपोर्ट अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर से कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। मैहर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी भी सामने आई है।
करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाएं हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त करती हैं। 39वीं किस्त को लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। संभावित तारीख 19 अगस्त होने के कारण अब महिलाओं की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है।
लाभार्थी अपना स्टेटस जरूर जांचें
किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों को अपने बैंक खाते, भुगतान स्थिति और eKYC की जानकारी जांच लेने की सलाह दी जा रही है। बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी के लिए सक्रिय होना भी महत्वपूर्ण है।
वहीं, करीब 7 लाख लाभार्थियों के नाम योजना से हटाए जाने की चर्चा भी सामने आई है। ऐसे में महिलाओं को अपना लाभार्थी स्टेटस पोर्टल पर जांच लेना चाहिए।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल 19 अगस्त की तारीख को किस्त जारी होने की संभावना बताई जा रही है। अंतिम निर्णय और राशि ट्रांसफर की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। यदि किस्त जारी होती है तो पात्र महिलाओं के खातों में राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।

