दिल्ली विधानसभा परिसर में तिरंगा यात्रा, विधायकों ने लिया राष्ट्र की एकता का संकल्प

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली विधानसभा परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य विधायकों ने यात्रा में हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में निहित आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के साथ स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के कई सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।