खरगोन। झिरनिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल की भव्य पैदल कावड़ यात्रा का झिरनिया पत्रकार संघ द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
कावड़ यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल नजर आया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़े। पत्रकार संघ के सदस्यों ने मनोज जायसवाल सहित सभी कावड़ यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। स्वागत के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

