नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई टीम की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद हैं। नई टीम के गठन के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की आगे की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बैठक समाप्त होने के बाद चर्चा किए गए प्रमुख विषयों और फैसलों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

