लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए ₹1750; रक्षाबंधन का ₹250 शगुन भी मिला

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी राहत और सौगात की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर दी। इस बार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नियमित ₹1500 की किस्त के साथ रक्षाबंधन के शगुन के रूप में अतिरिक्त ₹250 भी ट्रांसफर किए गए। इस तरह महिलाओं के खाते में कुल ₹1750 की राशि पहुंची है।

सरकार के मुताबिक, प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को इस राशि का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने लगभग ₹2148 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की। किस्त जारी होने के साथ ही लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते और योजना के पोर्टल पर भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं।

लाडली बहना योजना 5 साल और जारी रखने का ऐलान

किस्त जारी करने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि योजना को पांच साल तक आगे बढ़ाया गया है। इससे योजना की लाभार्थी महिलाओं को आगामी वर्षों में भी आर्थिक सहायता जारी रहने की उम्मीद बढ़ी है।